भोपाल, 28 जुलाई।
ट्विशा शर्मा मृत्यु मामला में सीबीआई अदालत ने आज सुनवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों "सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह" की न्यायिक हिरासत को आगामी 11 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस दौरान दोनों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई, जिसमें मृतका के परिजन भी अदालत परिसर में उपस्थित रहे।
बचाव पक्ष ने वॉइस सैंपल प्रक्रिया और रिमांड बढ़ाने का कड़ा विरोध किया, लेकिन न्यायालय ने उनके तर्कों को खारिज करते हुए जांच एजेंसी की अर्जी को स्वीकार कर लिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर पहले ही सुनवाई हो चुकी है, इसलिए रिमांड प्रक्रिया में इसका कोई औचित्य नहीं है।
जांच एजेंसी ने गवाहों की सूची सार्वजनिक करने की मांग का विरोध करते हुए दलील दी कि अभी तहकीकात एक बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रही है। गौरतलब है कि राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र में गत 12 मई को हुई संदिग्ध मौत के इस प्रकरण में एम्स की रिपोर्ट के आधार पर जांच जारी है।
















