Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

लखीमपुर खीरी में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित के पास से कारतूस और चोरी की नकदी भी बरामद की।

लखीमपुर खीरी, 29 जुलाई।

ईसानगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चोरी से संबंधित नकदी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि ईसानगर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मितौला बाजार तिराहे के पास से वांछित आरोपित जियालाल (53) पुत्र रंगीलाल, निवासी ग्राम पूरब बेती मजरा बेती सहदेव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और विभिन्न मामलों से संबंधित चोरी के 1,700 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ ईसानगर थाने में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब 12 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़