Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
29 Jul, 2026

कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में मनमोहन सिंह के खिलाफ आपराधिक केस बंद, समन आदेश रद्द

उच्चतम न्यायालय ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला बंद कर समन आदेश निरस्त कर दिया।

नई दिल्ली, 29 जुलाई।

उच्चतम न्यायालय ने कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े आपराधिक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ चल रही कार्यवाही समाप्त करते हुए उन्हें जारी समन आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले में उनके विरुद्ध लंबित आपराधिक प्रकरण का समापन हो गया।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने इस मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री समेत अन्य संबंधित पक्षों को क्लीन चिट दी गई थी।

पीठ ने अपने निर्णय में कहा कि विचारण अदालत के लिए सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को अस्वीकार कर मामले का संज्ञान लेने का कोई उचित आधार नहीं था। अदालत ने सीबीआई की रिपोर्ट स्वीकार करते हुए कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े इस मामले को बंद करने का आदेश दिया।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़