Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
30 Jul, 2026

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव में पुलिसकर्मी घायल

सरकारी जमीन पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद, पुलिस-प्रशासन की टीम पर हुआ पथराव।

देवरिया, 30 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद हिंसक हो गया। सरकारी भूमि पर प्रतिमा लगाए जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई कर्मियों को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम दलित समुदाय के कुछ लोगों ने खलिहान की सरकारी भूमि पर चबूतरा बनाकर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया था। गुरुवार सुबह इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि सार्वजनिक सरकारी भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती।

विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि सरकारी जमीन पर प्रतिमा रखे जाने की सूचना के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को समझाने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसमें पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी घायल हुए हैं।

घटना के बाद गांव में छह थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़