Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
31 Jul, 2026

मुख्य सचिव और सीएम सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के स्टाफ में बदलाव

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार संभालने के बाद मंत्रालय और मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के स्टाफ में आंशिक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

भोपाल, 31 जुलाई।

मध्यप्रदेश मंत्रालय में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय और मुख्यमंत्री सचिवालय में सीमित स्तर पर स्टाफ में बदलाव किए गए हैं। यह निर्णय पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने के बाद लिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के निज सचिव के रूप में हरिशंकर भार्गव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह अपर मुख्य सचिव सचिन सिन्हा के निज सचिव पद पर शेख हबीब की नियुक्ति की गई है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी अधिकारियों के स्टाफ में परिवर्तन किया गया है। डॉ. ई. रमेश कुमार के निज सचिव के रूप में संजय कुमार जोशी को पदस्थ किया गया है। इसके अलावा योगेश गोयल को स्टेनोटाइपिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री सचिवालय में डॉ. सुदाम खाड़े के स्टेनोग्राफर के रूप में सतीश कुमार शुक्ला की तैनाती की गई है। उप सचिव सुधीर कोचर के स्टाफ में पंकज उइके को स्टेनोटाइपिस्ट नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग के इस आंशिक प्रशासनिक फेरबदल के बाद मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्तर पर आगे भी तबादलों और नई पदस्थापनाओं की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़