Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
30 Jul, 2026

रायपुर पुलिस का नाइट ऑपरेशन, नशे में ड्राइविंग और अवैध हथियारों पर कसा शिकंजा

सेंट्रल जोन पुलिस की कार्रवाई में दो नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए, दो लोगों से चाकू बरामद।

रायपुर, 30 जुलाई।

राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सेंट्रल जोन पुलिस ने विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को देर रात तक प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में जांच के निर्देश दिए गए थे।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपारा में जांच के दौरान दो कार चालकों ने पुलिस को देखकर बचने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर दोनों को रोककर जांच की गई तो वे शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

वहीं, मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे योगेश नायक के पास से प्रतिबंधित धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह गंज थाना क्षेत्र में नवीन उर्फ बाबू उर्फ छोटू सामल के कब्जे से भी धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त और विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों, अवैध हथियार रखने वालों और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़