मध्यप्रदेश अजब है, गजब है। यह कहावत ग्वालियर-चंबल संभाग के एक जिले में सटीक बैठती है। यहां एक क्षेत्र ऐसा भी है, जहां जो जिम्मेदारी मिली है, उससे इतर एक बड़े माननीय को खुश करने में पूरा-पूरा अमला लगा रहता है। पूछने पर उनका जवाब भी यही रहता है कि नौकरी जिसके भरोसे चल रही है, उनका ध्यान रखने की जिम्मेदारी हमारी है।

















