Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
01 Aug, 2026

कोलकाता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया इस्कॉन के मेगा किचन का उद्घाटन, खुद मिड-डे मील तैयार करते आए नजर

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में इस्कॉन के मेगा किचन का उद्घाटन करने के साथ ही खुद मिड-डे मील तैयार किया और भोजन वितरण वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

कोलकाता, 1 अगस्त।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस्कॉन की पहल के अंतर्गत तैयार किए गए विशाल मेगा किचन का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस बड़े उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री ने पावन परिसर में संपन्न हुए यज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आहुति दी। इसके बाद उन्होंने अत्याधुनिक रसोई का बारीकी से मुआयना किया और खुद मिड-डे मील बनाने में हाथ भी आजमाया। इस दौरान मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल और शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन भी उनके साथ मौजूद रहे तथा उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।

इस भव्य समारोह में सांकेतिक तौर पर पांच स्कूलों के चालीस छात्रों ने शिरकत की। मेगा किचन की शुरुआत के अवसर पर बच्चों तक भोजन पहुंचाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस्कॉन की अन्नमृत फाउंडेशन के जरिए मिड-डे मील की आपूर्ति का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने संस्थान से जुड़े तमाम पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह संस्था बेहद साफ-सुथरे ढंग से सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को स्कूलों की तरफ आकर्षित करने और उनके संपूर्ण विकास के खातिर मिड-डे मील योजना की रूपरेखा पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा तैयार की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तमाम संगठन इस पवित्र अभियान से जुड़ रहे हैं, जिनके सहयोग से नौनिहालों तक पौष्टिक खाना पहुंच रहा है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़