नई दिल्ली, 01 अगस्त।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात नितिन नबीन के आवास पर हुई।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन, संगठनात्मक समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और केंद्र-राज्य समन्वय से आगे बढ़ रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से भी पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कृषि मंत्री और जनजातीय कार्य मंत्री से भी भेंट की।





















