Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

बलरामपुर में मवेशी तस्करी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बलरामपुर, 1 अगस्त।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को सामरीपाठ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित की तलाश लगातार की जा रही थी और गिरफ्तारी के दबाव के बीच उसने 30 जुलाई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला 4 जून का है, जब ग्राम जोगीबांध निवासी एक शिकायतकर्ता ने सामरीपाठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि डुमरपाठ क्षेत्र के बरगद पेड़ के पास तीन लोग गाय, बैल और बछड़े सहित कुल नौ कृषक पशुओं को कथित रूप से मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे।

ग्रामीणों ने घटना देख तत्काल अन्य लोगों को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान संजय सोनवानी और संजय कोरवा के रूप में बताई। दोनों ने पूछताछ के दौरान मवेशियों को झारखंड ले जाने की बात स्वीकार की और मुख्य आरोपित के रूप में सद्दाम हुसैन का नाम सामने आया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सद्दाम हुसैन, संजय सोनवानी और संजय कोरवा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद 5 जून को संजय सोनवानी और संजय कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से सद्दाम हुसैन फरार चल रहा था। लगातार कार्रवाई और दबाव के बीच उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद सामरीपाठ पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़