Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Aug, 2026

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर घायल

नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नोएडा, 1 अगस्त।

नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों मामलों में पुलिस ने संबंधित शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना में सेक्टर-8 निवासी करन गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता 31 जुलाई की सुबह फेस-दो स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे। बीपीएल कट के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें भंगेल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

दूसरे मामले में हाथरस निवासी सतवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विकास पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक कमर्शियल वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य दुर्घटना में श्री देवी ने शिकायत दी कि उनके पति कैलाश थाना फेस-दो क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश के कूल्हे की हड्डी टूट गई और उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर दुर्घटनाओं के कारणों और संबंधित वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़