Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
01 Aug, 2026

वाराणसी की मालवीय बाग कॉलोनी में सड़क मरम्मत और काऊ कैचर निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

वाराणसी की मालवीय बाग कॉलोनी में बीस लाख से अधिक की लागत से होने वाले सड़क मरम्मत और काऊ कैचर स्थापना कार्य का स्थानीय विधायक की उपस्थिति में शिलान्यास किया गया।

वाराणसी, 1 अगस्त।

धर्म नगरी वाराणसी के सिगरा अंचल के अंतर्गत आने वाली मालवीय बाग कॉलोनी में शनिवार को बीस लाख अठहत्तर हजार रुपयों की लागत से बनने वाली सड़क की मरम्मत और प्रवेश द्वार पर काऊ कैचर बैठाने के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिलान्यास का धार्मिक पूजन स्थानीय निवासी आलोक मल्होत्रा के कर-कमलों द्वारा संपन्न करवाया गया। इसके साथ ही शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण भाजपा की नेत्री सोना मौर्या तथा वंदना चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया। इस विकास कार्य की शुरुआत करते हुए पार्टी के बूथ अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने नारियल फोड़ा।

इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के रहवासियों के सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित आवागमन के साथ-साथ उत्कृष्ट नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम साबित होगी। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास की यह अनवरत यात्रा आगे बढ़ती रहेगी और क्षेत्र के समग्र उत्थान के लिए हमारा संकल्प सदैव अटूट बना रहेगा। क्षेत्रीय जनता का स्नेह, अटूट विश्वास और पूरा सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ऊर्जा है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़