Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
03 Aug, 2026

भिंड में एएसआई ने सरकारी क्वार्टर में लगाई फांसी, जांच शुरू

भिंड में ट्रैफिक थाना में पदस्थ एएसआई देवेंद्र सिंह जादौन अपने सरकारी आवास में फंदे पर लटके मिले, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भिंड, 03 अगस्त।

मध्य प्रदेश के भिंड शहर में ट्रैफिक थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) देवेंद्र सिंह जादौन (48) सोमवार सुबह अपने सरकारी आवास में मृत मिले। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें बुलाने क्वार्टर पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से देखा गया, जहां वह फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और ट्रैफिक थाना की टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल और सीएसपी निरंजन राजपूत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में एएसआई देवेंद्र सिंह जादौन अकेले रहते थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे रोजाना की तरह सफाईकर्मी उनके क्वार्टर पहुंची, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई। पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी ने खिड़की से झांककर देखा तो एएसआई कमरे में फंदे पर लटके मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर दरवाजा खुलवाया गया और शव बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देवेंद्र सिंह जादौन मूल रूप से मुरैना जिले के तेतरा गांव के रहने वाले थे। वह वर्ष 2024 से भिंड के ट्रैफिक थाना में पदस्थ थे। उनका परिवार ग्वालियर में रहता है, जबकि नौकरी के कारण वह भिंड में सरकारी आवास में अकेले रह रहे थे। परिजनों के अनुसार उनकी तीन बेटियां हैं। एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि दूसरी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार अगले चार-पांच महीने में विवाह की तारीख तय करने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एएसआई ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के छोटे भाई विक्रम सिंह पुलिस विभाग में आरक्षक हैं और वर्तमान में नयागांव थाने में पदस्थ हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़