Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
03 Aug, 2026

जेईएन भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में जल संसाधन विभाग का जेईएन गिरफ्तार

राजस्थान एसओजी ने जेईएन भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में 25 लाख रुपये में हल प्रश्न-पत्र खरीदने के आरोप में जल संसाधन विभाग के कार्यरत जेईएन अतुल मीणा को गिरफ्तार किया है।

जयपुर, 03 अगस्त।

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2021 से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 25 लाख रुपये में हल किया हुआ प्रश्न-पत्र खरीदकर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गिरफ्तार आरोपी अतुल मीणा वर्तमान में कोटा उपखंड के जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) के पद पर कार्यरत है। अदालत ने उसे 5 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि जेईएन संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 का प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 12 सितंबर 2021 को आयोजित जेईएन (सिविल डिग्री) संयुक्त भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र भी परीक्षा से पहले लीक होने की बात सामने आई। इस मामले में 19 जनवरी 2026 को एसओजी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी हर्षवर्धन कुमार मीणा उर्फ पटवारी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले हल किया हुआ प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराया था। इसी जांच में सामने आया कि दौसा जिले के महुवा निवासी अतुल मीणा ने हर्षवर्धन के एक करीबी रिश्तेदार के माध्यम से 25 लाख रुपये देकर प्रश्न-पत्र खरीदने का सौदा किया था।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एसओजी ने अतुल मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि उसने करीब एक दर्जन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लिया था, लेकिन उसे किसी अन्य परीक्षा में सफलता नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि जेईएन भर्ती में उसकी सफलता पेपर लीक के जरिए मिली।

एसओजी अब आरोपी से पूछताछ कर पेपर लीक गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों, बिचौलियों और अवैध रूप से लाभ लेने वाले अन्य अभ्यर्थियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसी ने मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़