Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

ऑनलाइन गेमिंग में ठगी गई रकम वापस, साइबर सेल ने दिलाई राहत

मीरजापुर में ऑनलाइन गेमिंग के दौरान साइबर ठगी का शिकार हुई युवती को साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 11,056 रुपये की पूरी राशि वापस दिला दी।

मीरजापुर, 5 अगस्त।

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान साइबर ठगी का शिकार हुई एक युवती को साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। कोतवाली शहर की साइबर टीम ने प्रयास करते हुए ठगी गई 11,056 रुपये की पूरी राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस दिला दी।

पुलिस के अनुसार, बरियाघाट निवासी आस्था त्रिपाठी ने 25 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह ऑनलाइन लूडो गेम खेल रही थीं। इसी दौरान एक लिंक सामने आया, जिस पर क्लिक करने के बाद कुछ समय के लिए मोबाइल की स्क्रीन बंद हो गई। फोन सामान्य होने के बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 11,056 रुपये निकाल लिए गए हैं।

शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान एमआरएम पोर्टल की सहायता से पूरी राशि वापस कराकर पीड़िता के खाते में जमा करा दी गई।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा और महिला कांस्टेबल पारुल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राशि वापस मिलने पर आस्था त्रिपाठी ने साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस ने उन्हें और अन्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा ऑनलाइन लेनदेन के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़