Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

15 दिनों में 1.50 करोड़ की चोरी गई संपत्ति बरामद, मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश पुलिस ने पिछले 15 दिनों में प्रदेशभर में कार्रवाई करते हुए चोरी के मामलों का खुलासा कर 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी गई संपत्ति बरामद की और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भोपाल, 5 अगस्त।

मध्य प्रदेश पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई तेज करते हुए पिछले 15 दिनों में विभिन्न जिलों में चोरी के मामलों का खुलासा कर 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद की है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों, त्वरित विवेचना और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए कई संगठित गिरोहों और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इंदौर के लसूड़िया थाना पुलिस ने ई-ऑटो में यात्रियों के बैग से सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त ई-ऑटो सहित करीब 24 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई। वहीं जूनी इंदौर थाना पुलिस ने दो नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण और नकदी जब्त की। दोनों मामलों में कुल 34 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद हुई।

उज्जैन के खाचरोद थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 33 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। कटनी जिले के बरही थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और चोरी में प्रयुक्त कार जब्त की।

गुना पुलिस ने जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय गिरोहों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो मंगलसूत्र, दो कार और करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई। अशोकनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 18.35 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई संपत्ति और सोने की चेन बरामद की।

खरगोन पुलिस ने पारदी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर नौ महंगे मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित करीब 4.55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। भोपाल ग्रामीण की एसआईटी ने 12 मंदिर चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और 16 चांदी के मुकुट सहित लगभग 4 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की।

इसके अलावा जीआरपी जबलपुर, शाजापुर, खंडवा, छिंदवाड़ा और राजगढ़ में भी पुलिस ने चोरी के कई मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी गए आभूषण, वाहन, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर तथा अन्य सामान जब्त किया। पुलिस मुख्यालय ने कहा कि प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़