Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तराखंड
05 Aug, 2026

कांवड़ मार्ग पर मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी श्रद्धालुओं की बड़ी राहत

कांवड़ मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की पांच मेडिकल मोबाइल यूनिटों ने अब तक करीब सात हजार श्रद्धालुओं को मौके पर उपचार उपलब्ध कराया है और गंभीर मरीजों के लिए रेफरल व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

हरिद्वार, 05 अगस्त।

कांवड़ मेला के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल मोबाइल यूनिट शिवभक्तों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर सामने आई है। कांवड़ मार्ग पर विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संचालित पांच मोबाइल यूनिटों के जरिए अब तक लगभग सात हजार कांवड़ यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि इस बार पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच मेडिकल मोबाइल यूनिटों का संचालन किया जा रहा है। इन यूनिटों को मंगलौर, बहादराबाद टोल प्लाजा, शंकराचार्य चौक (होटल प्रमिला), अलकनंदा होटल और हाईवे स्थित 4 प्वाइंट पर तैनात किया गया है। सभी यूनिट प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सेवाएं दे रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने वाले या घायल श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल रही है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेडिकल मोबाइल यूनिट में पांच सदस्यीय टीम कार्यरत है, जिसमें प्रशिक्षित चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। इन यूनिटों में प्राथमिक उपचार, जरूरी दवाइयां, ऑक्सीजन, स्ट्रेचर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि किसी मरीज की स्थिति गंभीर पाई जाती है तो उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि इन मोबाइल यूनिटों के संचालन की नियमित निगरानी कांवड़ मेला के स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता द्वारा की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रत्येक श्रद्धालु को बिना विलंब चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें, अधिक थकान महसूस होने पर विश्राम करें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर निकटतम मेडिकल मोबाइल यूनिट अथवा स्वास्थ्य शिविर से तुरंत संपर्क करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार जुटा हुआ है।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़