राजौरी, 05 अगस्त।
अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसी क्रम में राजौरी में भी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
राजौरी के अंबेडकर पार्क में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक मुज़फ्फर इकबाल खान ने किया। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिए जाने के साथ विशेष दर्जे की बहाली की मांग उठाई।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों और आम जनता की अपेक्षाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने अपनी मांगों को दोहराते हुए इस दिशा में उचित निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और पूरे कार्यक्रम के दौरान विरोध शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।













