इन दिनों एक बड़े जिले के माननीय साहब के प्रशासनिक फैसलों से ज्यादा उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चर्चा में हैं। हाथ में नया एप्पल मोबाइल, साथ में लग्जरी एक्सेसरीज... देखने वाले भी हैरान हैं।
लोग मजाक में कह रहे हैं कि अगर प्रशासन भी गैजेट्स की तरह इतनी तेजी से अपग्रेड होता रहा, तो जिले की तस्वीर बदलने में देर नहीं लगेगी।














