Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

जम्मू और कश्मीर
05 Aug, 2026

अनुच्छेद 370 की वर्षगांठ पर विशेष दर्जे की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन

अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेताओं ने विशेष दर्जा और पूर्व अधिकार बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

श्रीनगर, 05 अगस्त।

अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा बहाल किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और विधायक भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन का नेतृत्व मंत्री सकीना इटू ने किया। पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में एकत्रित होने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष दर्जे और अनुच्छेद 370 के समर्थन में तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकालने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय परिसर से आगे बढ़ने से रोक दिया।

मीडिया से बातचीत में सकीना इटू ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों और विशेष दर्जा बहाल किए जाने की मांग उठाती रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पहले प्राप्त अधिकारों और संवैधानिक गारंटी को फिर से लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी की ओर से विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत से एक प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में भी प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया है, ताकि जनता की मांग उनसे साझा की जा सके और जिन अधिकारों को हटाया गया है, उन्हें बहाल करने पर विचार किया जाए।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


MATCH

UGC Bill

कांग्रेस ने असम के ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'गंभीर गड़बड़ियों' का लगाया आरोप

भोपाल मेट्रो का शुभआरंभ

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़