Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
05 Aug, 2026

किसानों को बड़ी राहत, मूंग उपार्जन की स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त और खरीद 20 अगस्त तक

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त और मूंग-उड़द खरीद की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी है, साथ ही उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय भी लिया है।

भोपाल, 5 अगस्त।

मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने किसानों को राहत देते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की सरकारी खरीद से जुड़े दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। विभाग ने प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त और मूंग-उड़द उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित कर दी है।

विभाग के अनुसार, स्लॉट बुकिंग के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा पंजीयन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इस निर्णय से अधिक किसानों को उपार्जन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

विभाग ने बताया कि खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से हाइब्रिड मोड लागू किया गया है। साथ ही किसानों के हित में उपार्जन नीति में आंशिक संशोधन करते हुए मूंग की खरीदी किसान के कुल उत्पादन के 60 प्रतिशत तक किए जाने का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा उड़द और ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अतिरिक्त उड़द की खरीदी पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है।

विभाग का कहना है कि इन निर्णयों से किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा और प्रदेश में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी गति मिलेगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़