Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

भोपाल में साइबर ठगों का कहर, रिटायर्ड अधिकारी, इंजीनियर और कारोबारी से लाखों की ठगी

भोपाल में साइबर ठगों ने तीन अलग-अलग मामलों में एमपी बोर्ड के रिटायर्ड अधिकारी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और फर्नीचर कारोबारी से करीब 2.41 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 5 अगस्त।

राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में ठगों ने लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये की चपत लगा दी। पीड़ितों में एमपी बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और एक फर्नीचर कारोबारी शामिल हैं। तीनों मामलों में हबीबगंज साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में रविशंकर नगर निवासी अनिल कुमार झारिया (62), जो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि 22 जुलाई को उनके बैंक खाते से 37-37 हजार रुपये के दो और 25 हजार रुपये के एक ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। अगले दिन उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े लगातार ओटीपी भी आने लगे। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।

दूसरे मामले में सेकेंड स्टॉप, तुलसी नगर निवासी भूपेश रैकवार (25) को रिवार्ड प्वाइंट रिडीम कराने का झांसा देकर 42,005 रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने स्वयं को क्रेडिट कार्ड कंपनी का अधिकारी बताते हुए एक फर्जी वेबसाइट पर कार्ड संबंधी जानकारी और ओटीपी दर्ज कराया, जिसके बाद खाते से रकम निकल गई।

तीसरे मामले में कटारा हिल्स निवासी फर्नीचर कारोबारी अनिल विश्वकर्मा (42) से खुद को सेना में मेजर बताने वाले साइबर ठग ने करीब एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने इंडिया मार्ट के माध्यम से संपर्क कर 10 झूलों का फर्जी ऑर्डर दिया और भुगतान प्रक्रिया के नाम पर विश्वास जीतकर दो किश्तों में 99,995 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में सैन्य अधिकारियों से पुष्टि करने पर ठगी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने तीनों मामलों में साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, वेबसाइट या भुगतान संबंधी अनुरोध पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में ओटीपी, बैंक विवरण या कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़