Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
05 Aug, 2026

बीएमसी में सुपरवाइजर से मारपीट का आरोप, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुपरवाइजर से कथित मारपीट और मोबाइल तोड़ने के मामले में पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सागर, 5 अगस्त।

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में ड्यूटी के दौरान एक सुपरवाइजर के साथ कथित मारपीट और मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीएमसी में पदस्थ सुपरवाइजर प्रशांत तिवारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कॉलेज के कर्मचारी आमिर खान और ऐफाज खान ने ड्यूटी के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। उनका आरोप है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद प्रशांत तिवारी ने गोपालगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में प्रशांत तिवारी ने यह भी आरोप लगाया है कि मेडिकल कॉलेज में कुछ कर्मचारी समूह बनाकर कार्य करते हैं और उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। इन आरोपों को भी उन्होंने अपनी शिकायत में शामिल किया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़