Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
05 Aug, 2026

संभागायुक्त भास्कर लक्षकार का खरगोन दौरा, राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

इंदौर संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने खरगोन जिले का निरीक्षण कर राजस्व न्यायालयों, सांदीपनि विद्यालय, जल जीवन मिशन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इंदौर, 5 अगस्त।

इंदौर संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने बुधवार को खरगोन जिले का व्यापक निरीक्षण कर राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर, अपर कलेक्टर और नगरीय तहसील न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों की ऑनलाइन जांच की और अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने राजस्व प्रकरणों की सुनवाई में देरी पर चिंता जताते हुए गवाहों के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से दर्ज करने का सुझाव दिया, ताकि मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके। उन्होंने भू-अर्जन, भू-आवंटन, धारणाधिकार और अर्थदंड संबंधी प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि वसूली पूरी होने तक संबंधित प्रकरण बंद न किए जाएं।

खरगोन नगरीय तहसील के निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के विभाजन, बी-121 प्रकरणों, नामांतरण, साइबर तहसील और स्वामित्व योजना की समीक्षा की। आवश्यक अभिलेखों के संधारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए।

भगवानपुरा विकासखंड के बिस्टान स्थित सांदीपनि विद्यालय में संभागायुक्त ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, मासिक परीक्षण, कंप्यूटर शिक्षा और अध्ययन सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, ई-अटेंडेंस, वेतन, सेवा पुस्तिका और जीपीएफ प्रकरणों की भी समीक्षा की। निरीक्षण में कई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में वर्षों से प्रविष्टियां नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत मोहना और देजला देवाड़ा गांवों में रेट्रो फिटिंग योजना और निर्माणाधीन इंटेकवेल का निरीक्षण किया। साथ ही उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न के स्टॉक और वितरण व्यवस्था का भौतिक सत्यापन भी किया।

दुर्गम क्षेत्र स्थित सिरवेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में संभागायुक्त ने प्रसूति सेवाओं, ओपीडी, एएनसी, दवा स्टॉक, लैब सुविधाओं और भवन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिलने पर उन्होंने आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय स्तर पर सामान्य प्रसव कराने, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार-प्रसार और स्टाफ की कमी दूर करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुरु प्रसाद, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, सीएमएचओ और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़