Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
05 Aug, 2026

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, डॉ. लाल पैथलैब्स का सेंटर सील, आयुर्वेदिक अस्पताल को नोटिस

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर डॉ. लाल पैथलैब्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर को सील कर दिया गया, जबकि जनता पाइल्स आयुर्वेदिक हॉस्पिटल को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

जबलपुर, 5 अगस्त।

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कांचघर स्थित डॉ. लाल पैथलैब्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर को सील कर दिया गया, जबकि जनता पाइल्स आयुर्वेदिक हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवीन कोठारी के निर्देश पर गठित टीम ने कांचघर स्थित डॉ. लाल पैथलैब्स के सैंपल कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन से संबंधित आवश्यक मेंटेनेंस रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिला। साथ ही केंद्र में कार्यरत टेक्नीशियन का नई दिल्ली पैरामेडिकल काउंसिल या मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

स्वास्थ्य विभाग ने इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए सैंपल कलेक्शन सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन दिवस के भीतर केंद्र और वहां कार्यरत कर्मचारियों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करें।

इसी दौरान सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने लेबर चौक, स्नेह नगर स्थित जनता पाइल्स आयुर्वेदिक हॉस्पिटल का भी निरीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि अस्पताल का पंजीयन आयुर्वेदिक उपचार के लिए है, जबकि परिसर में एलोपैथिक दवाइयां भी उपलब्ध थीं। इसके अलावा बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन का पंजीयन तो मिला, लेकिन उससे संबंधित मेंटेनेंस रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अस्पताल के पंजीयन, कार्यरत स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़