Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख नकद और सवा किलो से अधिक आभूषण बरामद

देहरा पुलिस ने जांच के दौरान 90 लाख रुपये नकद, 801 अमेरिकी डॉलर और 1 किलो 324 ग्राम आभूषण बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मामले की जांच जारी है।

धर्मशाला, 5 अगस्त।

देहरा पुलिस ने एक मामले की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लाख रुपये नकद, 801 अमेरिकी डॉलर और 1 किलो 324 ग्राम सोने-चांदी व हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। इस मामले में पंजाब के मोहाली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून को रक्कड़ थाना क्षेत्र निवासी अविनाश ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके करीब 4 से 4.5 किलोग्राम सोने, चांदी और हीरे के आभूषण, 2.5 करोड़ रुपये नकद तथा पासपोर्ट और जमीन से जुड़े दस्तावेज रिश्तेदारों ने बेईमानी की नीयत से छिपा दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक संदिग्ध ब्रीफकेस, 801 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट, जमीन से जुड़े दस्तावेज तथा कुछ सोने और हीरे के आभूषण बरामद किए।

जांच आगे बढ़ने पर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब के डेरा बस्सी (मोहाली) स्थित एक मकान की तलाशी ली गई। वहां से मामले से संबंधित नकदी और सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए गए। इसके बाद नेहा, हरवंश और बृज भूषण को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी अग्रिम जमानत पर हैं और उन्हें भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

अब तक की जांच में 90 लाख रुपये नकद, 801 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट, जमीन से जुड़े दस्तावेज तथा 1 किलो 324 ग्राम सोने और अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि शेष नकदी, आभूषण और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़