Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

तीन मंदिरों में 16.60 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने तीन मंदिरों में हुई 16.60 लाख रुपये की चोरी का 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

जांजगीर-चांपा, 5 अगस्त।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिले के तीन मंदिरों में हुई 16.60 लाख रुपये की चोरी का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा माल, वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कटर और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि 1 और 2 अगस्त की दरम्यानी रात चोरों ने रामजानकी मंदिर, चंडी दाई मंदिर और बद्री विशाल मंदिर को निशाना बनाया था। इन वारदातों में चांदी के छत्र, मुकुट, सोने-चांदी के आभूषण तथा दानपेटी से नकदी चोरी की गई थी।

घटना के बाद नवागढ़ और बम्हनीडीह थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर विशेष जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और संभावित मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर चार युवक दिखाई दिए। इसके बाद साइबर तकनीक और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 16.60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, दानपेटी से चोरी की गई नकदी तथा अन्य सामान बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदात से एक दिन पहले मंदिरों की रेकी कर चुके थे। उन्होंने ताले काटने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कटर का इस्तेमाल किया था। पूछताछ में आरोपियों ने कर्ज में होने के कारण चोरी की योजना बनाने की बात भी बताई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत पटेल, प्रभात पटेल और परमानंद पटेल के रूप में हुई है। मामले में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया है। पुलिस ने बताया कि आधुनिक तकनीक, साइबर विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कम समय में पूरे मामले का खुलासा संभव हो सका।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़