Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
05 Aug, 2026

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से युवक की मौत, वर्कशॉप में हुआ हादसा

अनूपपुर के कोतमा में बाइक वर्कशॉप में एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

अनूपपुर, 5 अगस्त।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में एक बाइक वर्कशॉप में एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर उस समय हुआ, जब युवक टैंक में हवा भरने का काम कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, श्रमिक नगर स्थित एक बाइक रिपेयर, धुलाई और हवा भरने की वर्कशॉप में अचानक एयर कंप्रेसर टैंक में तेज धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से वहां काम कर रहे प्रिंस कुमार साहू (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय मृतक दुकान पर अकेला मौजूद था। उसके पिता और छोटा भाई खेत गए हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि टैंक में निर्धारित क्षमता से अधिक हवा भरने के कारण वह फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि युवक के शरीर के दाहिने हिस्से, हाथ की उंगलियों, सिर और कनपटी में गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद कोतमा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी अपने मायके में है, जहां 15 दिन पहले उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। दंपति का एक दो वर्षीय बेटा भी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़