Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
05 Aug, 2026

शिवसागर के बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे जेपी नड्डा, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

जेपी नड्डा ने शिवसागर के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

शिवसागर, 05 अगस्त।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित संतक और नेपाली खूंटी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हालात की जानकारी ली।

नड्डा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत के दौरान घरों, कृषि भूमि, मवेशियों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावित गांवों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने राहत सामग्री की उपलब्धता और विस्थापित परिवारों को दी जा रही सहायता की जानकारी ली। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी परेशानियों से पूरी तरह अवगत है और आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संतक और नेपाली खूंटी शिवसागर के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। हाल की बाढ़ से यहां बड़े पैमाने पर तबाही हुई है, जिससे हजारों लोगों का जीवन और आजीविका प्रभावित हुई। कई परिवारों के घर और सामान नष्ट हो गए हैं। बाढ़ के कारण सड़कें, तटबंध और खेती की बड़ी भूमि भी क्षतिग्रस्त हुई है।

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब असम सरकार और जिला प्रशासन राहत पुनर्वास तथा नुकसान के आकलन के कार्य में तेजी से जुटे हुए हैं। यह यात्रा ऊपरी असम, विशेष रूप से शिवसागर और आसपास के जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के तहत की जा रही है, जो इस प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं।

शिवसागर के बाद जेपी नड्डा नगालैंड के मोन जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने रवाना हो गए। वहां से लौटने के बाद शाम को वह असम के चराईदेव जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। गुरुवार को उनका अरुणाचल प्रदेश जाने का कार्यक्रम है, जहां बादल फटने से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को अपने तीन दिवसीय असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश दौरे के तहत डिब्रूगढ़ पहुंचे थे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, मंत्री अशोक सिंघल, केशव महंत, पीयूष हजारिका, सुशांत बोरगोहाईं, स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़