Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक सुरक्षित, लापरवाही का मामला दर्ज

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप के चालक को सुरक्षित बचा लिया गया और पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

शिमला, 05 अगस्त।

रोहड़ू उपमंडल में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में जा गिरा। हादसे के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

बुधवार तड़के दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोहड़ू थाना पुलिस एएसआई यशपाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पंजीकरण संख्या एचपी-10बी-1536 वाली बोलेरो पिकअप को पब्बर नदी के बीच फंसा हुआ पाया।

पुलिस ने चालक सचिन चौहान (35), निवासी गांव जगोठी, तहसील रोहड़ू को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दुर्घटना के समय वाहन में चालक अकेला था। पुलिस के अनुसार हादसा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत चालक सचिन चौहान के खिलाफ रोहड़ू थाना में मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़