Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शिक्षा
05 Aug, 2026

बहू और सास पर उत्पीड़न का आरोप, युवक की आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज

नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पत्नी और सास पर लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 05 अगस्त।

बादलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले में उसके पिता ने बहू और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता जागतरन ने बताया कि उनके भाई ने अपनी बेटी की शादी के लिए 13.50 लाख रुपये उनके घर में रखे थे। इस रकम की जानकारी उनके बेटे हरेंद्र और बहू पूजा को भी थी। बाद में जब रुपये निकालने की कोशिश की गई तो अलमारी से पूरी राशि गायब मिली। पूछताछ के दौरान बहू संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि रकम निकालकर अपनी मां को दे दी गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बहू की मां ने 7.50 लाख रुपये और बहू ने 2.50 लाख रुपये अपने नाम से यूनियन बैंक, गोविंदपुरम शाखा में सावधि जमा करा दिए। साथ ही वेब सिटी में एक फ्लैट भी बुक कराया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी बहू के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध थे।

परिवार का आरोप है कि जब बेटे हरेंद्र को इस संबंध में जानकारी मिली तो उसकी पत्नी और सास ने उस पर तलाक का दबाव बनाना शुरू कर दिया और उसे धमकाया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

शिकायत के अनुसार हरेंद्र ने 11 जुलाई को सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़