Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

हनीट्रैप के जरिए 20 लाख की उगाही की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

दतिया में हनीट्रैप के जरिए दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर 20 लाख रुपये की कथित उगाही के प्रयास का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दतिया, 5 अगस्त।

दतिया जिले की उनाव पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर 20 लाख रुपये की कथित उगाही का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, झांसी जिले के बेहटा निवासी अजय पाल ने शिकायत दर्ज कराई कि 3 अगस्त की शाम वह मोटरसाइकिल से इंदरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान झांसी-उनाव मार्ग पर घिसलनी पुलिया के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें जबरन वाहन में बैठा लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके साथ मारपीट की गई और वाहन में मौजूद एक युवती के माध्यम से दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने कथित स्वीकारोक्ति का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे वायरल करने तथा झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की। बाद में उन्हें खैरी माता मंदिर के पास छोड़ दिया गया। अगले दिन एक मोबाइल नंबर से फोन कर फिर से रुपये की व्यवस्था करने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर उनाव थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनीष वंशकार, अजय गौतम उर्फ अजय अंबे, भजन अहिरवार और सचिन अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़