Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नेपाल
17 Sep, 2026

नेपाल में बाढ़ की तबाही, 191 वाहन बहने के साथ 344 लोग लापता

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से 191 वाहन क्षतिग्रस्त या बह गए और चालक, सहचालक व यात्रियों समेत 344 लोग लापता हैं।

काठमांडू, 17 सितंबर।

नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ के अनुसार बाढ़ में महासंघ से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के 191 वाहन क्षतिग्रस्त या बह गए। हादसे के बाद चालक, सहचालक और यात्रियों समेत 344 लोग लापता बताए गए हैं।

महासंघ के महासचिव डेकनाथ गौतम के मुताबिक देश की नौ यातायात कंपनियों के वाहन बाढ़ की चपेट में आए हैं। नेपाल अरनिको यातायात सेवा के 19 बस, एक मिनीट्रक, दो जीप और चार कंटेनर बह गए तथा 50 मजदूर लापता हैं।

पासाड़ ल्हामु यातायात की 19 बसें और 21 लोग लापता हैं। भक्तपुर न्यू विजन यातायात के दो कंटेनर मलबे में दब गए और दो चालक लापता हैं।

हिमालयन यातायात कंपनी के चार ट्रक, 16 कंटेनर और एक सुमो बह गए तथा 10 चालक लापता हैं। नेपाल टिपर तथा ट्रक व्यवसायी समिति के सात टिपर, 22 कंटेनर, 23 ट्रक और एक ट्रेलर मलबे में दबे हैं और 45 चालक लापता हैं।

नारायणी यातायात के 59 ट्रक-कंटेनर बहने से 70 लोग लापता हैं। नेपाल माइक्रो कंपनी की नौ माइक्रोबस भी प्रभावित हुईं। पृथ्वी राजमार्ग संचालक कंपनी की एक बस से चालक और 22 यात्री, तथा धाडिंग यातायात की बस से चालक और 25 तीर्थयात्री लापता बताए गए हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़