Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नेपाल
17 Sep, 2026

नेपाल के वीरगंज में बड़ी कार्रवाई, भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ी से चार पिस्तौल और गोलियां बरामद

नेपाल के पर्सा जिले में सशस्त्र पुलिस के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भारतीय नंबर प्लेट की एक संदिग्ध गाड़ी से चार पिस्तौल और एसएलआर की गोलियां बरामद की हैं।

काठमांडू, 17 सितंबर ।

नेपाल के पर्सा जिले के वीरगंज इलाके में सशस्त्र पुलिस बल के खुफिया विभाग (इंटेलिजेंस ब्यूरो) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार की देर रात वास्तुविहार चौक के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी भारतीय नंबर प्लेट की एक संदिग्ध गाड़ी की जब गहन तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से हथियारों का एक बड़ा जखीरा हाथ लगा।

सुरक्षा बलों द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस लावारिस वाहन से कुल चार अवैध पिस्तौलें बरामद की गई हैं, जिनमें दो सिक्सर और दो देसी कट्टा (कटुवा पिस्तौल) शामिल हैं। इसके अलावा, हथियार के साथ-साथ वाहन के भीतर से एसएलआर राइफल की छह जिंदा राउंड गोलियां भी बरामद की गई हैं।

इस पूरी कार्रवाई के बाद सशस्त्र पुलिस ने जब्त की गई गाड़ी, सभी पिस्तौल और कारतूसों को आगामी विधिक एवं आपराधिक जांच के लिए स्थानीय पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन हथियारों को यहां किस मकसद से लाया गया था।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़