काठमांडू, 18 सितंबर।
चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए नेपाल के प्रधान सेनापति जनरल अशोकराज सिग्देल ने चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आपसी हितों और सैन्य संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
नेपाल सेना के सैनिक जनसंपर्क तथा सूचना निदेशालय ने मुलाकात की जानकारी दी। दोनों अधिकारियों के बीच हुई चर्चा में आपसी हित और सैन्य सहयोग से संबंधित विषय शामिल रहे।
प्रधान सेनापति सिग्देल ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण किया।
इसके अलावा सिग्देल ने बीजिंग में आयोजित 13वें बीजिंग श्यांगशान फोरम के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया।
















