रियाद, 21 सितंबर।
सऊदी अरब के भीतर सुरक्षा के मौजूदा हालातों को देखते हुए अमेरिकी दूतावास द्वारा ताइफ और यानबू की यात्रा के संदर्भ में अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नया चेतावनी संदेश जारी किया गया है।
इस नए निर्देश के अनुसार अब इन दोनों शहरों का दौरा करने वाले अमेरिकी सरकारी कर्मियों को अपनी प्रत्येक यात्रा से पूर्व विशेष अनुमति प्राप्त करनी होगी।
दूतावास द्वारा जारी इस चेतावनी के पीछे देश के वर्तमान संवेदनशील सुरक्षा हालात कारण बताए गए हैं, हालांकि इस आदेश में किसी खास खतरे या संभावित हमले का विस्तृत विवरण साझा नहीं किया गया है।
ज्ञात हो कि पिछले शनिवार को यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा रियाद के मुख्य हवाई अड्डे के निकट एक मिसाइल से आक्रमण किया गया था।
सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन दल के अनुसार उसकी रक्षा प्रणाली ने हवा में ही इस मिसाइल को विफल कर दिया था, और अमेरिकी दूतावास की यह चेतावनी इसी घटना के परिणामस्वूप सामने आई है।
















