न्यूयॉर्क, 22 सितंबर।
संयुक्त राष्ट्र की 81वीं महासभा में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ एक अहम द्विपक्षीय बैठक की है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने नेपाल और पोलैंड के आपसी संबंधों के तमाम आयामों पर व्यापक चर्चा की। बातचीत में दोनों देशों के बीच लगातार प्रगाढ़ हो रहे रिश्तों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने तथा अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर आपसी सहयोग को ज्यादा प्रभावी बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
















