Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अमेरिका/यूरोप
22 Sep, 2026

अमेरिका और ब्रिटेन का बड़ा कदम, ईरान पर नकेल कसने के साथ सऊदी अरब को मिला सैन्य समर्थन

अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने ईरान की सभी एयरलाइंस पर 23 सितंबर से पाबंदी लगाने का दावा किया है, जबकि ब्रिटेन ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब को सैन्य मदद देने का फैसला किया है।

न्यूयार्क, 22 सितंबर।

अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक बड़े दावे में कहा है कि आने वाली 23 सितंबर से ईरान से जुड़ी तमाम एयरलाइंस पूरी तरह से बंद कर दी जाएंगी। उनका कहना है कि इस पाबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए वाशिंगटन ने यह रणनीति बनाई है कि यदि कोई भी देश या विमानन सेवा ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग सुविधाएं या टिकट बिक्री जैसी सेवाएं मुहैया कराएगा, तो उसे वैश्विक डॉलर प्रणाली से बाहर कर दिया जाएगा। अमेरिकी प्रशासन ईरान पर शिकंजा कसने के लिए उसके मददगार वित्तीय संस्थानों पर भी कड़े प्रतिबंध लगा रहा है, जिसकी मिसाल हाल ही में रूस के वीटीबी बैंक पर की गई कार्रवाई से मिलती है।

इस भू-राजनीतिक हलचल के बीच ब्रिटेन ने भी बड़ा कदम उठाते हुए सऊदी अरब को हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य सहयोग देने का फैसला किया है, जिसके तहत रॉयल एयर फोर्स सऊदी विमानों को हवा में ही ईंधन (एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग) उपलब्ध कराएगी। उधर, लाल सागर के पेरिम द्वीप पर हूती विद्रोहियों के कब्जे के बाद से बाब अल-मंदेब और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे दो अत्यंत संवेदनशील तेल मार्ग सीधे तौर पर खतरे की जद में आ गए हैं, जो वैश्विक तेल आपूर्ति और विशेष रूप से सऊदी अरब के निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग माने जाते हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़