Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दक्षिण एशिया
22 Sep, 2026

श्रीलंका के अंपारा में मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए बड़े कदम, नई नियंत्रण इकाइयां होंगी स्थापित

श्रीलंका सरकार ने अंपारा जिले में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिए 14 नई नियंत्रण इकाइयां बनाने, सुरक्षा बल तैनात करने और कचरे से ऊर्जा बनाने की परियोजना शुरू करने का फैसला किया है।

कोलंबो, 22 सितंबर।

श्रीलंका सरकार ने अंपारा जिले में गंभीर रूप धारण कर चुके मानव-हाथी संघर्ष पर अंकुश लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाने का ऐलान किया है। पर्यावरण मंत्री डॉ. डम्मिका पताबेंडी की अगुवाई में बीती 20 सितंबर को हुई एक विशेष उच्चस्तरीय बैठक में इस समस्या के समाधान के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में कुल 14 नई हाथी नियंत्रण यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया गया, जिस पर शुरुआती अमल भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा, अड्डलाईचेनाई कचरा डंपिंग ग्राउंड के कारण हाथियों के गांवों की ओर आकर्षित होने की समस्या से निपटने के लिए कचरे से ऊर्जा बनाने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया है।

मैदानी स्तर पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वन्यजीव संरक्षण विभाग की सहायता के लिए सिविल सुरक्षा बल के 1,463 जवानों और मल्टी-पर्पज डेवलपमेंट टास्क फोर्स के 552 अधिकारियों को तैनात किया गया है। साथ ही, वन्यजीव कार्यालयों को त्वरित आवाजाही के लिए वाहन और मोटरसाइकिलें भी मुहैया कराई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर जनसहयोग बढ़ाने के वास्ते गांव-स्तरीय समितियों के गठन का भी फैसला किया गया है, जो बिजली की बाड़ों और स्प्रिंग गेट्स की देखरेख के साथ-साथ वनों में मवेशियों के अवैध प्रवेश को रोकने का काम करेंगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़