Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
24 Sep, 2026

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

झारखंड के जमशेदपुर में मरीन ड्राइव के पास तड़के एक तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रेलर से टकरा जाने से मंत्री की बेटी समेत चार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

जमशेदपुर, 24 सितंबर।

झारखंड के जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर दोमुहानी के पास गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसे में चार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पिछले हिस्से में बेकाबू होकर जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। इस हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह सहित सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, कार मरीन ड्राइव से गुजर रही थी और रात दस बजे से खराब खड़े ट्रेलर से टकरा गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय वहां सुरक्षा संकेतक या पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था थी या नहीं।

सूचना पाकर डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से गाड़ी को काटकर चारों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज गति और सड़क पर खड़े खराब वाहन को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दुर्घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़