Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
24 Sep, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस अग्निकांड में नौ की मौत, पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही डबल डेकर बस में आग लगने से एक महिला सहित नौ यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए।

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार मध्य रात्रि दिल्ली से महोबा जा रही डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई। हादसा एक्सप्रेस-वे के 33 किलोमीटर पर हुआ। उस समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में एक महिला सहित नौ यात्रियों की जलने से मौत हो गई। कुछ यात्री धुएं के कारण बेहोश हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई है।

बस में आग लगने के बाद अंदर घना धुआं भर गया था। घटना के समय कई यात्री सो रहे थे। सो रहे कुछ यात्री समय पर बाहर नहीं निकल सके और बस में फंस गए। पुलिस और दमकलकर्मियों ने बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। बस के कुछ हिस्सों को गैस कटर से काटकर अंदर फंसे शव भी निकाले गए।

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

पुलिस के अनुसार, मृतकों में कुछ की पहचान कर ली गई है। अन्य मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।

बस में सवार रिंकी राजपूत नोएडा से अपने घर राठ जा रही थीं। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह सो रही थीं। एक यात्री ने उनके केबिन को जोर-जोर से पीटकर जगाया, जिसके बाद वह बस से बाहर निकलीं। यात्रियों में इतनी घबराहट थी कि कई लोग अपना सामान तक नहीं निकाल सके।

रिंकी के अनुसार, हादसे में यात्रियों का सामान, नकदी, जेवर और मोबाइल फोन भी जल गए। उन्होंने बताया कि घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई।

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दुख जताया। राष्ट्रपति ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राजनाथ सिंह ने भी हादसे को बेहद दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़