Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संपादकीय
06 Oct, 2026

दावे फाइलों में, हकीकत चौराहों पर

भोपाल में भिक्षावृत्ति रोकने के दावों के बावजूद चौराहों पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के भीख मांगने से यातायात और पुनर्वास व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

भोपाल, 06 अक्टूबर।

एक तरफ सरकार और जिला प्रशासन बड़े मंचों से दावा करता है कि शहरों को भिखारी मुक्त कर दिया गया है। पोस्टर लगाए जाते हैं कि भिक्षावृत्ति समाप्त हो गई है, पुनर्वास हो गया है और शहर अब स्वच्छ एवं व्यवस्थित है। लेकिन राजधानी में ही हर चौराहे पर हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। सुबह से शाम तक बुजुर्ग, युवा और छोटे-छोटे बच्चे भीख मांगते नजर आते हैं। वे गाड़ियों के शीशे खटखटाते हैं, हाथ फैलाते हैं और कई बार तो गाड़ियों के सामने तक आ जाते हैं। यह उसी शहर का दृश्य है, जहां से भिखारी मुक्त करने का दावा करने वाले अधिकारी रोज गुजरते हैं।

पहले चौराहों पर जाम का कारण अतिक्रमण या सिग्नल की खराबी माना जाता था, लेकिन अब भिखारियों की भीड़ भी यातायात के लिए परेशानी बन रही है। लाल बत्ती होते ही दस से पंद्रह लोग गाड़ियों के बीच पहुंच जाते हैं। कोई गोद में बच्चा लिए है तो कोई लाठी के सहारे खड़ा है। इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता है। कई बार भीख न देने पर अभद्रता की शिकायतें भी सामने आती हैं।

इस पूरी स्थिति में यातायात पुलिस की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है। चौराहों से कुछ ही दूरी पर हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच होती है, चालान काटे जाते हैं, लेकिन सड़क के बीच यातायात बाधित करते लोग नजर नहीं आते। क्या हेलमेट न पहनना ही अपराध है और यातायात बाधित करना नहीं? पुलिस की जिम्मेदारी केवल चालान काटना नहीं, यातायात को सुगम बनाना भी है।

भिखारी मुक्त अभियान का उद्देश्य केवल कुछ लोगों को पकड़कर आश्रय गृह में रखना और फोटो खिंचवाना नहीं हो सकता। स्थायी पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार की व्यवस्था के बिना वे फिर चौराहों पर लौटेंगे। गरीबी, बेरोजगारी और मानव तस्करी जैसे कारणों पर काम किए बिना यह समस्या खत्म नहीं होगी।

चौराहों पर भीख मांगते बच्चे स्कूल में, बुजुर्ग आश्रय में और युवा रोजगार में होने चाहिए। शहर को भिखारी मुक्त करने का दावा करना आसान है, लेकिन उसे हकीकत में बदलने के लिए ईमानदार और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। जब तक फाइलों के दावे जमीन की हकीकत से नहीं मिलेंगे, तब तक राजधानी की चमक अधूरी ही रहेगी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़