भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने ग्रैंड चेस टूर के सुपर चेस क्लासिक रोमानिया 2026 के दूसरे दौर में काले मोहरों से खेलते हुए विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव को पराजित कर शानदार प्रदर्शन किया।
डिफेंडिंग चैंपियन प्रज्ञानानंद ने पहले दौर में फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोज़ा के खिलाफ कठिन स्थिति से मुकाबला ड्रॉ कर बचाया था। इसके बाद दूसरे दौर में जीत दर्ज करते हुए उन्होंने दो मुकाबलों में डेढ़ अंक हासिल कर शुरुआती बढ़त बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बना ली, जबकि पहले दौर की सभी पांच बाजियां बराबरी पर समाप्त हुई थीं।
यह जीत प्रज्ञानानंद के लिए पिछले मुकाबलों का बदला भी मानी जा रही है, क्योंकि 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में सिंदारोव ने उन्हें दोनों मुकाबलों में मात दी थी। उन मैचों में उज़्बेक खिलाड़ी सिंदारोव ने घोड़े की कुर्बानी देकर आक्रामक रणनीति अपनाई थी।
इस बार भी सिंदारोव ने घोड़े का बलिदान दिया, लेकिन प्रज्ञानानंद ने धैर्यपूर्ण और सटीक बचाव करते हुए अतिरिक्त मोहरे का लाभ उठाया और मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया।














.jpg)
.jpg)