माल्मो, 04 मई।
टेपे सिगेमन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट में भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने तीसरे दौर में स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को पराजित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।
पहले दो दौर में हार झेल चुके ग्रैंडेलियस ने इस बार काले मोहरों के साथ सिसिलियन ड्रैगन ओपनिंग का सहारा लिया, जबकि अर्जुन ने भी उसी रणनीति को अपनाते हुए खेल को आगे बढ़ाया।
अर्जुन ने बताया कि उन्होंने महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में आर. वैशाली की रणनीति को याद रखते हुए वही चाल अपनाई, जिसमें राजा की सुरक्षा और ऊंट की मजबूत स्थिति पर ध्यान दिया गया था।
तीन राउंड के बाद अर्जुन के साथ मैग्नस कार्लसन, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, यागिज एरडोगमुस और एंडी वुडवर्ड भी दो-दो अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।
यागिज एरडोगमुस ने टूर्नामेंट की एकमात्र महिला खिलाड़ी झू जिनेर को हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
मैग्नस कार्लसन अपने मुकाबले में सात मिनट की देरी से पहुंचे, लेकिन उन्होंने अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ मैच ड्रॉ खेला, वहीं जॉर्डेन वान फोरेस्ट और एंडी वुडवर्ड का मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ।
अब चौथे दौर में अर्जुन एरिगैसी का सामना नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से होगा, यागिज एरडोगमुस ग्रैंडेलियस से भिड़ेंगे, कार्लसन वान फोरेस्ट के खिलाफ उतरेंगे और वुडवर्ड का मुकाबला झू जिनेर से होगा।



.jpg)


.jpg)




.jpg)