पश्चिम बंगाल
09 May, 2026

सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर मेदिनीपुर में भाजपा का जश्न

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद मेदिनीपुर और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया ।

मेदिनीपुर 09 मई।

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी, नंदीग्राम और बेलदा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच देर रात तक जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर जुलूस निकालकर और मिठाइयां बांटकर लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया।

कांथी और नंदीग्राम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुवेंदु अधिकारी के आवास के बाहर एकत्र हुए और वहां उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस दौरान अबीर उड़ाकर, पटाखे चलाकर और “जय श्रीराम” के नारों के साथ खुशी व्यक्त की गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया।

इसी तरह पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा क्षेत्र में भी नारायणगढ़ से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। कार्यकर्ता सुवेंदु अधिकारी की तस्वीर हाथ में लेकर पूरे क्षेत्र में घूमे और लोगों के बीच बधाई संदेश साझा किया। इस आयोजन में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

इस अवसर पर भाजपा विधायक ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव की एक नई शुरुआत का संकेत देती है। वहीं जुलूस और उत्सव के दौरान कई स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़