प्रशासनिक खबरें
08 May, 2026

17 मई को होगा नामदेव समाज का प्रांतीय चुनाव

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए 17 मई को मतदान कराया जाएगा।

भोपाल, 08 मई।

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया का आयोजन नामदेव समाज सामुदायिक भवन, प्लॉट नंबर-5, जवाहर चौक भोपाल में किया जाएगा। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा।

परिषद के आजीवन सदस्य जीवन नामदेव और शिवरतन नामदेव ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 17 मई को आमसभा आयोजित की जाएगी। यदि बैठक में सहमति नहीं बन पाती है तो दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

मतदान समाप्त होने के बाद शाम 7.30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया में परिषद के संरक्षक और आजीवन सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

चुनाव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 2000 से 2500 सदस्यों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़