Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
18 Feb, 2026

टोहाना में नए बस स्टैंड से बस सेवा शुरू, सांसद सुभाष बराला ने दिखाई हरी झंडी

फतेहाबाद जिले के टोहाना में वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के बाद नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हुआ। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया।

फतेहाबाद, 18 फरवरी

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में लंबे समय से प्रतीक्षित नए बस स्टैंड से बुधवार को बसों का विधिवत संचालन शुरू हो गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बस को हरी झंडी दिखाकर परिवहन सेवाओं का शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिसंबर माह में बस स्टैंड का उद्घाटन किया था, लेकिन अब तक यहां से नियमित संचालन शुरू नहीं हो पाया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बराला ने कहा कि नया बस स्टैंड टोहाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवहन सेवा मिलेगी। उन्होंने बताया कि परिसर में विश्राम गृह, स्वच्छ शौचालय, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

पुराना बस स्टैंड शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होने के कारण लोगों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता था। हिसार रोड पर बने नए बस स्टैंड से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर में लोकल बस सेवा भी शुरू की जाएगी।

सांसद ने टोहाना में नए बाईपास और मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भी प्रयास तेज करने की बात कही, ताकि क्षेत्र में यातायात और स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हो सकें।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़