टॉप न्यूज़
16 May, 2026

ट्रेन-बस टक्कर में 8 की मौत, बैंकॉक में भीषण हादसा

बैंकॉक में मालगाड़ी और यात्री बस की टक्कर के बाद आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और पच्चीस लोग घायल हो गए।

कॉक, 16 मई।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को मालगाड़ी और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और पच्चीस लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई, जो देखते ही देखते आसपास खड़े वाहनों तक फैल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दमकल और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फिलहाल क्षेत्र को पूरी तरह ठंडा करने और यह सुनिश्चित करने का काम जारी है कि कोई और व्यक्ति फंसा न हो। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल में जुटा हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़