पश्चिम बंगाल
27 Apr, 2026

हुगली में तृणमूल सांसद की गाड़ी पर हमला, शीशे टूटे और सांसद घायल

हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर हुए हमले में शीशे टूट गए और सांसद सहित चालक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पुलिस जांच कर रही है।

कोलकाता, 27 अप्रैल

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर हमला हुआ। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। वह अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने आरामबाग जा रही थीं। हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए और सांसद तथा उनके चालक घायल हो गए। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के बाद यह हमला हुआ। पुलिस जांच कर रही है। और सुरक्षा बढ़ाई गई

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़