उत्तर प्रदेश
01 May, 2026

वंदे भारत ट्रेन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, यात्री ने किया हंगामा

वाराणसी से जुड़े वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच में नाश्ते के दौरान कीड़ा मिलने पर यात्री ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया, जिसके बाद आईआरसीटीसी के कैटरिंग प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वाराणसी, 01 मई।

आगरा से वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी-13 में परोसे गए नाश्ते में कीड़ा मिलने की घटना से यात्रियों में असंतोष फैल गया। इस पर एक यात्री ने आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया।

घटना के बाद तत्कालीन कैटरिंग सेवा से जुड़े आईआरसीटीसी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्री से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने असुरक्षित नाश्ते को हटवाते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

यात्री ने बताया कि आईआरसीटीसी के अधिकारियों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी गई और फोटो व वीडियो भी भेजे गए। उनका कहना था कि इस तरह की घटना प्रीमियम ट्रेन सेवा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है।

यात्री ने कहा कि वंदे भारत जैसी हाई-फास्ट और प्रीमियम सेवा में इस प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती, क्योंकि इससे यात्रियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी की तबीयत खराब होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों से बेहतर सेवा के नाम पर शुल्क लिया जाता है, ऐसे में गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़